Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं श्रीमती निधि अग्रवाल ने की विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने बिना गैस या आग का प्रयोग किए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक, स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वास्थ्यवर्धक भोजन की आदतों को प्रोत्साहित करना था।
विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं निदेशक श्रीमती निधि अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने जिस उत्साह और लगन से भाग लिया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को प्रेरित करती हैं और उन्हें स्वतंत्र कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि टीमवर्क और आत्मविश्वास का भी परिचय दिया। इस आयोजन ने बच्चों को यह संदेश दिया कि स्वस्थ भोजन और रचनात्मक सोच जीवन में सफलता की कुंजी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!