नगरी में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त,4 मोटरसाइकिल जब्त

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 4 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 12,500 रुपये,4 नग मोटरसाइकिल कीमत लगभग 1,00,000 रूपये
52 पत्ती ताश,कुल 1,12,500 रूपये का मशरूका जप्त किया गया।गिरफ्तार जुआरियों मे राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी,भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी,भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी, जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी शामिल है.
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।