Uncategorized

धान खरीदी 15 से 20 क्विंटल होते ही जिले में हुआ 45 से 55 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य

1 नवम्बर शुरु होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बढ़े हजारों नये किसान

केन्द्रो में सुचारु रुप से खरीदी जारी रखने की जा रही व्यापक स्तर पर तैयारी
धमतरी। प्रदेश में इस बार एक नवम्बर से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगा। जिसके तहत पंजीयन किया जा रहा है। पुराने किसानों का पंजीयन कैरी फारवर्ड किया गया है। जबकि नये किसानों का पंजीयन जारी है। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा धान पहले प्रति एकड़ लगभग 15 क्विंटल खरीदा जाता था जिसे बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है। जिससे किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने उत्साहित नजर आ रहे है। चूंकि खरीदी की मात्रा बढऩे से खरीदी की लिमिट भी बढ़ानी पड़ेगी। इसलिए गत बार 1 लाख 17 हजार 846 किसानों से 45 लाख 30 हजार 650 क्विंटल धान खरीदा गया है। इस बार धान खरीदी का लक्ष्य लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाकर 55 लाख क्विंटल किया गया है। बता दे कि इतनी मात्रा मे धान खरीदी हेतु लगभग 1 करोड़ 35 लाख बारदाना की आवश्यकता होगी। मार्कफेड ने धान खरीदी के लिए 27500 गठान बारदाना का इंतजाम कर रही है। धमतरी जिले में सभी 98 उपार्जन केन्द्रो में इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को पत्र जारी किया गया है।

शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर सविधायुक्त सुचारु ढंग से धान खरीदी पर जोर दे रही है। इसलिए सभी खरीदी केन्द्रो में तैयारियां प्रारंभ हो गई है। और निर्धारित तिथि 1 नवम्बर को सभी केन्द्रो में खरीदी प्रारंभ की जायेगी। अव्यवस्था से बचने इस बार भी टोकन सिस्टम जारी रहेगा। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का किसान स्वागत कर रहे है। लगभग साढ़े 6 हजार नये किसानों ने अब तक धान बेचने पंजीयन कराया है। जबकि माह के अंत तक नया पंजीयन जारी रहेगा। इस बार केन्द्र सरकार धान खरीदी हेतु सभी केन्द्रो में बायोमीट्रिक की अनिवार्यता: की गई है। लेकिन जिले में कई ऐसे खरीदी केन्द्र है जो कि वनाचंल व दुरस्थ क्षेत्रो में है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक नही रहता ऐसे में बायोमीट्रिक के लिए सर्वर डाउन के आदि कारणों से खरीदी प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!