Uncategorized

सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के सदस्यों ने भाजपा प्रवेश के बाद किया वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट

नगरी । सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सयोंजक और नगरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने 14 मार्च को भाजपा कार्यलय नगरी में सर्व वर्ग हिताय ग्रुप नगरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित किया। ज्ञात हो कि सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के 130 सदस्यों ने 11 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया था। भाजपा प्रवेश उपरांत ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन लेने को भाजपा कार्यलय नगरी पहुंचे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने भाजपा की नीतियों सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के सयोंजक एवं संघठन प्रमुख गोपी कश्यप, अध्यक्ष सुरेश नेताम, उपाध्यक्ष चन्द्रकुमार मरकाम, सम्माननीय सदस्यगण घनश्याम नेताम, जालम पटेल, शम्भू टेकाम, गोविंद मरकाम, गोलु मंडावी, ज्योति उइके, कलेन्द्री मंडावी, तनुज ध्रुव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!