Uncategorized

हवन पूजन पूर्णाहूति शोभायात्रा के साथ श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ महोत्सव संपन्न

श्रीहरि धाम मे आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे भव्य महोत्सव का समापन

पुरुषोत्तम मास की पावन बेला मे छत्तीसगढ के गौरव व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे हिताश्रम वृन्दावन धाम मे आयोजित हुए श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह महोत्सव मे छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों सहित विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालुजनों की सहभागिता रही अपनी विशिष्ट शैली तथा संपूर्ण विवि विधान से कथावाचन के लिए प्रसिद्ध व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा समापन दिवस की कथा मे एक ओर जहां प्रसंगों के माध्यम से प्रेरणा के बिन्दु प्रदान किए गये वहीं समसामयिक परिस्थिति पर भी उनके द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
व्यास पीठ से विभिन्न बिन्दुओ सहित राजनीतिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य पंडित झम्मन शास्त्री द्वारा दिव्य कथा भाग में कहा सब लोगों का हित करने वाला सोचने वाला ही सच्चा है ।राजनीतिज्ञ होता है लेकिन आज राजनीति दूषित हो चुकी है।राजनेता ऐसे आराम से रहते हैं। और जनता तकलीफ में है। यह बातें वृंदावन धाम हितआश्रम उत्तरप्रदेश मे आचार्य श्री ने कहा भागवत कथा इतिहास का बखान करने वाला सबसे उन्नत ग्रंथ है। आज देश में देश की सुरक्षा के लिए सिपाहियो पर करोड रुपए खर्च किए जाते हैं ।जबकि श्री रामचंद्र की सेना में शामिल सैनिकों ने भावनात्मक रूप से जुड़कर लंका जीत लिया। संस्कार और वचनों का क्रियान्वयन की सिख राजा दशरथ से लेनी चाहिए। जिन्होंने राजा जनक के भेजे हुए दहेज को गलत मानकर स्वीकार नहीं किया सोने से पहले मोबाइल छोड़कर भगवान को पकड़ लिया जाए। तो अच्छी नींद आएगी खराब सपना परेशान नहीं करेंगे। भगवान को तुलसी दल चढ़ाने को भी लोग कतराते हैं। यही कारण है कि उनके बच्चे दूध मक्खन रबड़ी मलाई क्या स्वाद नहीं जानते जबकि बच्चों को संस्कार नहीं देंगे तब तक आकर भी नहीं बनेगा बच्चों को अच्छी संस्कार प्रदान करें ।नहीं तो तकलीफें बढ़ती रहेंगे.
श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह महोत्सव की समापन बेला मे अंतिम दिवस की कथा के उपरांत हवन पूजन पूर्णाहूति के साथ ही भागवत भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी,बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजनों द्वारा भजन गाते हुए जयकारा लगाते हुए सहभागिता निभाई गयी।
लता शर्मा चन्द्रकांता शर्मा अखिलेश शर्मा तारिणी शर्मा अरविंद शर्मा धनेश्वरी शर्मा आदि के संयुक्त भागीदारी मे आयोजित हुए भागवत महोत्सव के समापन दिवस पर आयोजकगणों द्वारा समस्त जनों का महत्वपूर्ण अनुष्ठान मे भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया गया,महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!