Uncategorized

पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने वरिष्ठजनों बुद्धिजीवियों से की टिफिन पर चर्चा

कुरुद विधायक ने कहा भूपेश सरकार ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ही फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है

कुरुद। केंद्र की जनकल्याणकारी मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य एवं योजनाओं से जनता को रूबरू कराने के लिए चाय के बाद टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक अजय चंद्राकर ने विभिन्न गांव के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, मुखिया ओर बुद्धिजीवियों से चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने मोदी सरकार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की महान दर्शनिक कल्पना का अनुसरण करने वाली भारतीय जनता पार्टी का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस कदर 1979 से भोपाल, इंदौर, विदिशा लोकसभा सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को हमेशा मात दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव कौन लड़ रहा है इस बात से कोई मतलब नहीं है। भाजपा प्रत्याशी कोई भी हो उसे जीताने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाते हैं। जीत के लिए सभी को अपना सौ प्रतिशत देना जरूरी है। राजीव मितान क्लब व गौठान समिति में अपनों को शामिल कर कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी खजाने का बंदर बाट किया जा रहा है। जनसेवा खत्म को गई है। सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भोजन के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं से विचार साझा किया। इस अवसर पर कमलेश ठोकने, निरंजन सिन्हा, मालकराम साहू, श्याम साहू, हरखचंद जैन, रविकांत चंद्राकर, भानु ज्योति चंद्राकर, दुलेशर सोनकर, आनंद यदु, होरीलाल साहू, पुष्पेंद्र साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, आदर्श चंद्राकर, प्रभात बैस, दीपक चंद्राकर, भारती पंचायन, पूजा साहू, चमेली साहू, भूमिका सिन्हा, नंदनी साहू, योगेश्वर साहू, लोकेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा, राजेश साहू, सीतेश्वर सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, संध्या साहू, विद्या यादव, विरेन्द्र साहू, भोजराज चंद्राकर, चोवाराम, भूपेंद्र चंद्राकर, कामता साहू, गणेश साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!