ड्राइवर दिवस पर रुद्री में लगा रक्तदान शिविर

धमतरी। ड्रायवर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ड्रायवर महासंघ जिला धमतरी रुद्री के तत्वावधान में एक सितंबर को रुद्री चौक, रुद्री में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से भी अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में धमतरी बालाजी ब्लड बैंक का सहयोग रहा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में योग्य एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट व हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में धमतरी शहर के अलावा ओदरागहन सोरम बोरिद सारंगपुरी बंजारी बागतराई कुर्रा रांवा जोरातराई से भी रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचे।जिलाध्यक्ष गिरधारी साहू ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने के उद्देश्य आयोजन किया गया है। आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे। मालूम हो कि धमतरी जिले में 350 से अधिक ड्राइवर महासंघ के सदस्य हैं। अकेले धमतरी शहर से 120 सदस्य हैं।

