Uncategorized

शास्त्री खेल मैदान में रोज होता है शराबियों का जमघट

शराब की बोतले तोड़कर, कचरा फैलाकर बढ़ाकर रहे खिलाडिय़ों की परेशानी

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। शहर के खेल मैदानों में रोजाना असामाजिक तत्वों, शराबियों का जमघट लगता है। शराबखोरी रोजाना होती है। इसके पश्चात शराब के बोतलो को मैदान में तोड़कर कचरा फैलाकर खिलाडिय़ों की परेशानी बढ़ाते है। ज्ञात हो कि लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में खिलाड़ी रोज अभ्यास करने के साथ खेलने आते हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते यह खेल मैदान बदहाल हो रहा है। बड़ा मैदान होने के कारण यहां निजी खेल संस्थाओं, क्लब द्वारा तो खेल गतिविधियों वर्षभर करवाई जाती हैं। प्रशासन शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जाने वाली खेल गतिविधियां भी यहीं संचालित होती हैं। शहर के मध्य और शांत क्षेत्र होने के कारण सुबह-शाम नगर के गणमान्य नागरिक परिवार सहित घूमने आते हैं। सड़क पर तो रोशनी है लेकिन मैदान में अंधेरा होने के कारण शाम होते ही यह शराबियों का अड्डा बना जाता है। नशा करने के बाद बोतलें फेंकने के साथ उन्हें फोड़कर लोग चले जाते हैं। ऐसे में मैदान के इर्द गिर्द और किनारों में शराब की बोतले, डिस्पोजल, पानी पाउच आदि बिखरा रहता है। बताया गया है कि युवा शराब ही नहीं बल्कि गांजा और गोली के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। इससे ना केवल शहर की शांति भंग हो रही है बल्कि नशेड़ी गुटों में बटकर लड़ाई झगड़ा भी करते हैं। इस माहौल में शहर के लोग स्वयं को असुरक्षित महसुस करने लगे हैं। पिछले दिनों भी इसी तरह दो गुटों में लड़ाई होने की घटना सामने आयी। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस के सामने भी दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। परेशान होकर कुरूद नगर के संभ्रात लोगों ने थाना जाकर इस घटनाक्रम का जमकर विरोध किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!