Uncategorized

जनपद पंचायत मगरलोड में वित्तीय घोटाला का हुआ उजागर: डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का किया गबन

शासकीय चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से राशि आहरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराओं में की गई कार्यवाही

ऑनलाइन गेमिंग की लत में सरकारी राशि खर्च करने वाला कर्मचारी को भेजा गया जेल

16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना मगरलोड में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू पिता परसादी राम साहू 36 वर्ष निवासी नवागांव थाना मगरलोड जिला धमतरी द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं धोखाधड़ी की गई है।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के 6 नग शासकीय चेक चोरी कर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 8,52,795 रूपये की राशि को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर आहरण किया गया तथा उक्त राशि को स्वयं उपयोग में लिया गया।
उक्त रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 305 (ई), 318(4), 338, 336, 340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भैसमुंडी एवं शाखा मेघा से लेन-देन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए आर टी जी एस हेतु आरोपी द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्रों की जांच की गई आरोपी के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त की गई,जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी के खाते में दिनांक 1 जुलाई 2025 से 3 जनवरी 2026 के मध्य 8,22,795 रूपये की राशि अंतरित हुई है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन में उसने उक्त राशि को ऑनलाइन गेमिंग ऐप एल एम एप्लीकेशन के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन को जप्त किया गया।
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!