Uncategorized

धान चोरी करने का आरोप लगाकर तीन व्यक्तियों के साथ लाठी डंडा से मारपीट व एक की मौत मामले में 13 आरोपी गिरप्तार

22-23 दिसंबर की मध्य रात्रि में ग्राम सिरसिदा में भीखम साहू के यहां चोरी करने आए हो कहकर कुछ ग्रामीण द्वारा हल्ला करने पर कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू वहां से भाग गये और ओंकार साहू को पकड़ लिए ,जिससे और कौन-कौन थे साथ में कहकर पूछने पर कार्तिक पटेल और मोन्टू साहू का नाम बताने पर उनको भी घर से बुलाये कुछ देर बाद 10-12 ग्रामीण महिला एवं पुरुष इकट्‌ठा हो गये जिसमें ग्राम सिरसिदा के भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू, बिरेन्द्र साहू, तोरण साहू, रामनाथ साहू, रमेशर साहू, धान बाई साहू, गीतांजली साहू, शशिकला साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान चोरी की बात को लेकर प्रार्थी को एवं मुर्तजर कार्तिक पटेल, संजय साहू, देवेन्द्र साहू, ओंकार साहू,धनेश्वर निषाद को हाथ मुक्का एवं डण्डा से मध्य रात्रि से प्रातः 7 बजे तक मारपीट करने प्रार्थी व मुर्तजर के परिजन द्वारा मारपीट से सभी के हाथ पैर,पीठ शरीर में गंभीर चोट लगने तथा आरोपीगण के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करायेंगे बोलकर प्रार्थी व मुर्तजर के परिजन को सुपुर्द करने मुर्तजर कार्तिक पटेल के हाथ,पैर,पीठ,शरीर में गंभीर चोट आने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल धमतरी में मृत्यु होने कि लिखित शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना दौरान प्रार्थी व मुर्तजर के कथन से प्रकरण के आरोपी डोमेश कुमार साहू पिता प्रेम कुमार साहू उम्र 18 वर्ष 2 माह का एवं अन्य आरोपी के द्वारा भी मारपीट करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त आरोपी का नाम जोडी गई है। प्रकरण के आरोपी भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू के मेमोरण्डम कथन से अपने अन्य साथी आरोपीगण एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार करने पर अपराध में प्रयुक्त लकडी के डण्डे को पृथक पृथक जप्त किया गया है एवं प्रकरण में प्रार्थियों के कथन एवं गवाहों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अप० क्र० 527/24 धारा 103 (1), 296 (ख),115 (2), 351(2) 191(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है।एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!