Uncategorized

महासमुंद लोकसभा के साथ ही प्रदेश के सभी सीटों पर कांग्रेस करेगी भारी मतो से जीत दर्ज – ताम्रध्वज साहू

धमतरी। पूर्व गृहमंत्री एवं महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने राजीव भवन में पत्रकारो से चर्चा की। धमतरी में मेडिकल कालेज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज जिले की बहुप्रतिक्षित मांग है। इसे जल्द खुलवाने हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। केन्द्र सरकार के कार्यकाल के सवाल पर श्री साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गत साल चुनाव के समय उनके द्वारा हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वायदा किया गया था। इसे आज तक पूरा नहीं किया गया। महतारी वंदन योजना के सवाल पर कहा कि मोदी द्वारा विधानसभा चुनाव के समय हर महिलाओं को प्रत्येक महीना एक हजार एवं सालाना बारह हजार देने की बात कही गई थी। लेकिन प्रदेश में सत्ता में आते ही योजना को लेकर काइटेरिया बना दिया गया। इससे संविदा सहित अन्य में कार्यरत महिलाएं वंचित हो गई। सिर्फ विवाहित महिला एवं 21 वर्ष के बाद की विवाहित सहित अन्य महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया गया। इस प्रकार उक्त योजना का लाभ सभी महिलाओं का न देकर भाजपा सरकार ने विश्वास घात किया है। एक सवाल के जवाब पर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके है। भाजपा द्वारा इसे ही मुद्दा बनाया जा रहा है। जबकि राम हमारे आराध्य देव है। इसलिए इसे चुनावी मुद्दा नही बनाना चाहिए। किस मुद्दे एवं उपलब्धि को लेकर चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि भूपेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में खूब विकास कार्य हुए है। इसे जनता जानती है इसके जरिये हम यह चुनाव जीतेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है। इनके एकजुटता से किये जाने वाले कार्य एवं बल के सहारे हम महासमुंद के अलावा प्रदेश के सभी लोकसभा सीटे भारी मतो से जीतेंगे। उक्त बाते और दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन की फिर सरकार बनेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, ब्लाक कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रभात राव मेघा वाले, तारिणी चंद्राकर, आलोक जाधव, विक्रांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!