Uncategorized

निगम ने रत्नाबांधा रोड से हटाया अतिक्रमण, सामानो को किया जब्त

यातायात होगा सुगम व सुरक्षित, कार्यवाही के दौरान कुछ व्यवसाइयों से हुई निगम कर्मियों की नोकझोक

धमतरी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एक बार फिर अभियान चलाया गया.जिसके तहत आज निगम टीम ने पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में रत्नाबांधा रोड से अतिक्रमण हटाया.बता दे कि रत्नाबांधा रोड पर लम्बे समय से सड़क किनारे बड़ी संख्या में फुटकर व्यवसाइयों द्वारा दुकाने लगाई जा रही है कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क के बिल्कुल किनारे दुकान लगा रहे थे जिससे खरीददारी करने पहुँचने वाले ग्राहक सड़क पर ही अपनी वाहन खड़ी कर खरीददारी करते थे जिससे यातायात बाधित होता था.पूर्व में इस मार्ग में कई बार सड़क दुर्घटनाये भी हो चुकी है.कुछ व्यसाइयो द्वारा सड़क किनारे अवैध तरीके से कब्ज़ा भी कर लिया गया था जिसे भी आज निगम दस्ते ने मुक्त कराया.कई दुकानदार ऐसे थे जिन्होंने अपने दुकान के होडिंग्स और फ्लेक्स को सड़क पर रख दिया गया था जिसे भी जब्त किया गया.उक्त कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानदारों से निगम कर्मियों की नोकझोक भी हुई लेकिन निगम टीम ने किसी की न सुनते हुए अतिक्रमण हटाया.समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी था.ज्ञात हो कि पूर्व में निगम द्वारा रायपुर रोड पर सिहावा चौक के पास नहर नाका चौक के पास आंबेडकर चौक से रुद्री रोड पर भी अतिक्रमण हटा चुकी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!