Uncategorized

दिव्यांगजनों को मिली नई राह : सांसद भोजराज नाग ने ट्राइसाइकिल वितरित कर बढ़ाया आत्मविश्वास

धमतरी-सांसद भोजराज नाग ने बीते दिन कलेक्टोरेट में जिले के दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, जनप्रतिनिधि हरख जैन, वीरेंद्र साहू सहित समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि नगर पंचायत भखारा निवासी श्री चंद्रहास साहू (55 प्रतिशत अस्थिबाधित) तथा अधारी नवागांव, धमतरी निवासी श्री शिवकुमार नवरंग (80 प्रतिशत अस्थिबाधित) को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
चंद्रहास साहू ने बताया कि उन्हें शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन और रोजगार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब शासन की सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह श्री शिवकुमार नवरंग ने भावुक होकर कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!