Uncategorized

धर्म के प्रति समर्पण ही जीवन की है सच्ची साधना -:प.राजेश शर्मा

गुजरा में आयोजित शिव महापुराण में विश्राम दिवस पर धर्म प्रेमी समाजसेवी पं. श्री शर्मा ने दी आहुति

धमतरी- गुजरा गांव में ग्रामवासियों एवं सियाराम सनातन सेवा समिति द्वारा 11 फरवरी से आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का विश्राम 17 फरवरी को हवन पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ जिसमें प्रतिदिन भगवान शंकर एवं माता पार्वती की कथाओं का श्रवण कथा वाचक स्वामी नंद आचार्य जी महाराज द्वारा कराया गया जिसमें प्रतिदिन पारायण के साथ ही रुद्राभिषेक द्वारा समाज के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती रही है तथा विश्राम दिवस पर आयोजित यज्ञ हवन में आहुति समर्पण करते हुए धर्म प्रेमी एवं समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की साधना आराधना पूजा करते हुए अपने जीवन को यदि धन्य करना है तो धर्म के लिए समर्पित हो जाइए यही सबसे बड़ा मानव धर्म है और इसमें ही मानव जीवन का कल्याण समाहित है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा, गोविंद साहू, दयाराम साहू, जनपद सदस्य फगेश्वरी साहू, संरपंच दुगेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य वर्षा साहू, अमरदीप साहू,रेखू राम साहू,नंदलाल साहू, बालमुकुंद साहू, आश्वाराम, गुलेश साहू राजेश निषाद, खोरबाहर साहू,शांति बाई ध्रुव,सुनील तिवारी सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!