Uncategorized

आजादी हमें अनेक कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई, जिसे सहेज कर रखने का कार्य अब नौजवान पीढ़ी का है : रंजना साहू

विधायक ने दी समस्त क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

धमतरी। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुवे कहा कि राष्ट्रीय पर्व सर्वोपरि होता है। हम सबको मिलकर इसे भव्य रूप से मनाना चाहिए। सभी लोग अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरा कर उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाएं। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री सभी को अपने घर पर झंडा फहराया कर इस पर्व को मानने का आवाहन किए है, श्रीमती साहू ने कहा कि आजादी हमें अनेकों कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। जिसे सहेज कर रखने का कार्य अब नौजवान पीढ़ी का है। आजादी का अमृत महोत्सव एक स्वतंत्रता का उत्सव है जिससे हमारी आज की युवा पीढ़ी यह जान सकें कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। यह आजादी महोत्सव भारत के उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है जिन्होंने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने की एक कड़ी है। आप सभी क्षेत्र वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान नव उर्जा और नवचेतना का संचार करें, सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!