Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव पहुंची युवा मोर्चा,युवाओं को तिरंगा लगाने कर रहे प्रेरित

जन जन तक स्वतंत्रता की अलख जगाने,मोदी जी ने तिरंगे अभियान को घर घर तक पहुंचाया - जय हिंदूजा

तिरंगा हमारे अतीत का गौरव,वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है – राजीव सिन्हा

धमतरी -: देश भर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने अपनी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं,इसी कड़ी में धमतरी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर गांव गांव तक पहुंच रहे हैं और युवाओं को तिरंगा लगाने प्रेरित कर रहे हैं,सोमवार को ग्राम सेहराडबरी में ग्रामीणों के साथ तिरंगा वितरित करने युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिन्हा,युवा मोर्चा महामंत्री जय हिंदूजा,उपाध्यक्ष देवेश अग्रवाल पहुंचे,जहाँ उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री जय हिंदूजा ने कहा आज़ादी के पर्व को अक्षुण्ण रखने के इस महाभियान से जुड़ना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है,तिरंगे के लिए हमारे सैनिकों ने अपने जीवन खपाये हैं और हस्ते हस्ते अपनी जान कुर्बान कर तिरंगे की रक्षा की है,जब यह तिरंगा शान से हर घरों में लहराएगा तो हमें देश की आज़ादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों का और महानायकों का देश के प्रति समर्पण का स्मरण कराता रहेगा,हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार करते हैं जिन्होंने जन जन तक स्वतंत्रता की अलख जगाने इस अभियान को घर घर तक पहुंचाया है,वहीं पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा तिरंगा हमारे अतीत का गौरव,वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है,मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को पूरे उत्साह एवं उल्लास से मनाने हेतु सभी देशवासियों को प्रेरित करने के इस महा अभियान में हम सभी देशवासी अपनी सक्रीय भूमिका जरुर निभाएं और अपने घर व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराएं। उक्त अवसर पर सरपंच श्री किशन नेताम,उपसरपंच हेमंत साहू,पूर्व सरपंच किशोर साहू,अशोक भारती,लक्षण साहू,श्यामलाल साहू,सुनीता साहू,सावित्री साहू,वर्षा साहू,मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!