Uncategorized

सउनि उमेश शुक्ला को एसपी ने शाल-श्रीफल एवं उपहार देकर ससम्मान दी विदाई

सउनि.उमेश शुक्ला द्वारा 43 वर्ष 5 माह 5 दिन तक पुलिस विभाग में दी है अपनी सेवाएं

पुलिस विभाग में वर्ष 1981 में आरक्षक पद पर रायपुर जिले में भर्ती होकर पद्दोन्नत होकर लगातार 43 वर्ष 5 माह 5 दिन तक सेवाएं देकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुये. सउनि.उमेश शुक्ला जो वर्तमान में थाना रुद्री में पदस्थ रहकर कार्यरत थे.सेवानिवृत्ति पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सउनि.उमेश शुक्ला को सम्मानित किया.पुलिस अधीक्षक ने कहा की सउनि. उमेश शुक्ला लंबे समय से विभाग में सेवाएं देते हुए आज विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे है।इन्होंने पदस्थापना के दौरान पुलिस कार्यालय धमतरी सहित अलग-अलग थानों में कार्यरत रहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन निष्ठा पालन किये।सेवा के अंतिम पड़ाव में भी ऊर्जा के साथ सौंपे गए कार्यो को पूरा किया, पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे सहा.उप. निरीक्षक शुक्ला को बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये साथ में रहे स्टॉफ ने कहा की सउनि.शुक्ला का व्यवहार काफी उत्तम है,स्वभाव से सरल है,लम्बे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी है,विभाग में रहकर किए गए कार्यो का अनुभव साझा किये। वहां पर उपस्थित सभी ने सेवा निवृत्त हो सउनि. शुक्ला के स्वास्थ्य, सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दिये।एवं शासकीय वाहन से उन्हें उनके निवास स्थान तक छोड़ा गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, निरी.(एम) अखिलेश शुक्ला, निरी.(एम)लक्ष्मी ध्रुव, उनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय,उमाकांत तिवारी, सउनि.दिनेश चंदेल,प्रदीप सिंह,डोमार सिंह ध्रुव,राजेश दिवान,प्रेमलाल सिन्हा, दूजराम सोनवानी,रिखी राम साहू,शिव मिश्रा,राजश्री तुर्रे,लता राजपूत, प्रआर.खगेश्वरी लांझे,विष्णु ध्रुव,डिगेश शर्मा,कामता मरकाम,विपिन पांजिया, कमल साहू,संतोष भार्गव,सेवा निवृत्त हो रहे उमेश शुक्ला एवं परिवार जन सहित कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!