Uncategorized

हर घर जल की दिशा में धमतरी का श्रेष्ठ प्रयास कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पेयजल संवाद,नींव से शिखर तक कार्यक्रम

धमतरी जिले को जल जीवन मिशन में मिला राष्ट्रीय प्रशस्ति-पत्र

धमतरी-जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पेयजल संवाद नींव से शिखर तक कार्यक्रम में धमतरी जिले को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है।
उक्त वर्चुअल कार्यक्रम 14 अक्टूबर, 2025 को पहला जिला कलेक्टर पेयजल संवाद हुआ.धमतरी जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा, (आईएएस) को ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यान्वयन में नवाचार, प्रभावी आयोजन और सामुदायिक सहभागिता के उत्कृष्ट प्रस्तुति किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया.राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल लक्ष्य की दिशा में धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। जिले के अधिकांश ग्रामों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप जल योजना के माध्यम से महिलाओं को जल संग्रहण के कठिन श्रम से मुक्ति मिली है।कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने धमतरी जिले द्वारा अपनाई गई डेटा-संचालित कार्यप्रणाली, सामुदायिक सहभागिता आधारित मॉडल और सतत जल प्रबंधन के नवाचारों की विशेष सराहना की।श्री मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के जल समितियों को देते हुए कहा कि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक सतत प्रयास है।जल जीवन मिशन की यह उपलब्धि धमतरी जिले के लिए गौरव का विषय है तथा यह प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!