Uncategorized

सांता बने छात्र निखिल जैन, सार्थक स्कूल में बाँटी क्रिसमस की खुशियाँ

मानसिक दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल, धमतरी में क्रिसमस का पर्व विशेष बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और उल्लास के वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर सार्थक स्कूल के छात्र निखिल जैन सांता क्लॉज की आकर्षक वेशभूषा में बच्चों के बीच पहुँचे। उन्होंने झूमते-नाचते अपनी झोली में लाए केक और चॉकलेट सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक वितरित करते हुए मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिसर को क्रिसमस ट्री, टेडी बियर एवं रंग-बिरंगी सजावट से सुंदर ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण आनंद और उमंग से भर उठा।इस अवसर पर सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, सचिव स्नेहा राठौड़ सहित प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सुभाष मलिक, प्रेमबती साहू, शकुंतला सोनी, सविता शेख एवं शकीला कौशल ने बच्चों के साथ मिलकर नृत्य किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!