अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई कुरुद नगरपालिका का दसवी पी.आई.सी. बैठक,नगर विकास के 10 एजेंडो पर हुई चर्चा

नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में 7 जुलाई को नगरपालिका का दसवी पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे आहुत किया गया, बैठक में अध्यक्ष द्वारा जुलाई माह मे हरियाली सप्ताह मनाने एवं 15 अगस्त तक भारत माता के विशालकाय प्रतिमा स्थापित कर चौक सौंदर्यीकरण, अध्यक्ष निधि द्वारा केनाल रोड भारत माता चौक से पी डब्लू डी कार्यालय तक कायाकल्प कराकर लाइटिंग के साथ स्टाप डैम सौंदर्यीकरण एवं बोटिंग कार्य करने ऐतिहासिक निर्णय लिया गया.नगरपालिका अध्यक्ष ने नगर विकास के लिए 10 बिंदुओं वाली एजेण्डा में मुख्यरूप से शासन द्वारा दिये गये अध्यक्ष निधि एवं पार्षद निधि के राशि से जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा पर नगर के प्रत्येक वार्डों मे विभिन्न स्थानों पर मूलभूत कार्य करने, नगर के प्रमुख जगहों को सौंदर्यीकरण कार्य करने के लिए निर्णय लिया गया है, अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों (एल्डरमेन) को सादगी के साथ शपथ कार्यक्रम संपन्न किया गया, शासन द्वारा नगर में मरम्मत कार्य करने 5 लाख की राशि से कार्य कराने अनुमोदन किया गया.
नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्वीकृति अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी सभापतिगण बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किये.बैठक में नगर पालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, सभापतियों में उपाध्यक्ष देवव्रत साहू मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.

