Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा एक और बेटी को दिया गया शादी का शगुन

नवकार महिला मंडल द्वारा असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के कड़ी में आज एक और जरूरतमंद रेखा यादव को अपनी बेटी दीक्षा यादव की शादी हेतु कुछ आवश्यक सामग्रियों की आवश्यकता थी जिसकी पूर्ति करके नवकार महिला मंडल जो कि अब तक 27 बच्चों को शादी के शगुन दे चुके हैं आज इस 28वीं बच्ची को शादी का शगुन दिया.शादी के शगुन में मंडल द्वारा पांच साड़ियां, पायल ,बिछिया, एयरबैग, चादर ,सिंगार सामग्री, किचन सामग्री, वॉटर पोट, आदि दिया गया. जरूरतमंद द्वारा मंडल को बहुत-बहुत धन्यवाद अर्पित किया गया साथ ही शादी का शगुन पाकर अत्यंत भाव विभोर हो पड़े और मंडल के लिए शुभकामनाएं की. इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी , सचिव कुसुम गोलछा, बिंदु ओस्तवाल, कंचन चोपड़ा, संजू जैन , आदि सदस्यों उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!