Uncategorized
महापौर रामू रोहरा से भेंट कर आठवानी गली बायपास के लिए किया गया धन्यवाद ज्ञापित
वार्डवासियों ने विभिन्न समस्याओ से महापौर को कराया अवगत

पूर्व पार्षद धर्मेंद्र लोढ़ा महेंद्र खंडेलवाल इकबाल खोखर अशोक वाधवानी अजय जैन आशीष शर्मा आदि लोगो ने आठवानी गली बायपास के 30 फीट रोड निर्माण हेतु महापौर रामू रोहरा के अथक प्रयासो हेतु उन्हें बुके देकर धन्यवाद दिया साथ ही ज्ञापन सौपते हुए आठवानी गली टेउराम नगर की नालियों से बरसात पूर्व मलबे को हटाने की मांग करते हुए खंबे की स्ट्रीट लाईट को मंद रोशनी से निजात दिलाने की मांग की. इसके अतिरिक्त फोगिंग मशीन से मशीन से मचछरो से निजात दिलाने,तेली मोहल्ला मे विगत कई दिनों से पानी की विकराल समसया से राहत दिलाने की मांग की गई.महापौर रामू रोहरा ने सभी बातो का संज्ञान लेते हुए कहा की जल्द ही समस्याओ से राहत मिलेगी.

