Uncategorized

माँ बम्लेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति व ब्राह्मण पारा युवा संगठन के तत्वावधान में श्री राम नवमी शोभायात्रा क़े दौरान राम दरबार का किया गया पूजन

धमतरी नगर में समस्त सनातन धर्म प्रेमियों ने बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से श्री राम नवमी पर्व को मनाया श्री राम नवमी आयोजन समिति के माध्यम से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसके स्वागत एवं राम जी की एक झलक पाने विभिन्न समाज,समिति,संगठनों ने स्वागत मंच सजाया था इसी कड़ी में ब्राह्मण पारा वार्ड के भी धर्म प्रेमियों वार्ड वासियों एवं माँ बम्लेश्वरी दुर्गोतस्व समिति, ब्राह्मण पारा युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य मंच सजाकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत पेय जल व्यवस्था के साथ ही श्री राम दरबार का मातृशक्तियों द्वारा भव्य पूजन अर्चन किया गया.उक्त आयोजन की प्रसंशा करते हुए वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने श्री राम नवमी आयोजन समिति माँ बमलेश्वरी दुर्गोतस्व समिति, ब्राह्मण पारा युवा संगठन ग्राम नगर से आये समस्त श्रद्धालु जन एवं विशेष रुप से पुलिस प्रशाशन का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके सजगता से यह शोभा यात्रा निर्विवाद रूप से सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!