Uncategorized

अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, करोड़ों का आर्थिक दंड वसूला

धमतरी – धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए लगातार कार्रवाई की है। खनिज विभाग द्वारा न केवल वाहनों और मशीनों की जब्ती की जा रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है।
हाल ही में ग्राम झुरानवागांव में 8 हाईवा वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया, वहीं ग्राम खट्टी (तहसील मगरलोड) में अवैध उत्खनन में लगी एक चेनमाउंटेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया है। इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।आर्थिक दंड के मामलों में भी जिले ने बड़ी कार्रवाई दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 361 प्रकरणों में 1 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 434 प्रकरणों में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि भारी आर्थिक दंड भी देना होगा। इसके लिए उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!