Uncategorized

पारम्परिक फसलों के साथ ही वैकल्पिक फसलों पर भी किसान दे ध्यान-ज्योति हरख जैन

किसानों को किया गया निःशुल्क बीज वितरित

भखारा-छत्तीसगढ़ में, किसानों को मुफ्त बीज वितरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें धान, तिलहन और दलहन शामिल हैं। कृषि विभाग के अनुसार ये बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के तहत, किसानों को मूंगफली और अरहर के बीज मुफ्त में दिए जा रहे हैं, ताकि वे वैकल्पिक फसलों की ओर आकर्षित हों। किसानों को बीज और उर्वरक सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें खेती के लिए आवश्यक संसाधन आसानी से मिल सकें। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी उपज में वृद्धि हो सके और वे आर्थिक रूप से मजबूत हों।इस अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि
किसान भाइयों को वैकल्पिक फसलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें। इन फसलों से सभी सुखी संपन्न हों ऐसा भाव रखती हूँ।बीज पाकर सभी किसान प्रफुल्लित थे. सभी ने राज्य सरकार को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर पार्षद भूपेश्वरी चंदेल,प्राधिकृत अधिकारी सहकारी समिति भखारा गोविन्द सिंह राजपूत,कृषि विस्तार अधिकारी के.एल. धुव, किसान मित्र लक्ष्मण साहू, प्रमुख किसान झम्मन लाल साहू,संतोष साहू,डुमन लाल, ऐन सिंह साहू, फगवाराम साहू, अनिल साहू भगतराम, खूबलाल, कुंदन साहू, हरीश साहू, महेन्द्र निर्मलकर, त्रिलोचन साहू, कुमार निर्मलकर, वेदराम, दुलेश्वर आदि सहित बड़ी मात्रा में हितग्राही किसान बंधु उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!