Uncategorized

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने जारी की सूची

ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बनाई युवा टीम

धमतरी। धमतरी में ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने नयी शहर ब्लॉक की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई है। ब्लॉक एक के शहर अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी वर्गों को शामिल कर संगठन सृजन के तहत पदाधिकारी नियुक्त करने थे, ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके। इसी के तहत कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता के साथ शामिल कर बेहतर संतुलन बैठाने का काम किया गया है। कार्यकारिणी में सक्रिय युवा चेहरों को खास तरजीह दी गयी है, साथ ही अनुभव का मिश्रण भी है, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूत बनाने का काम टीम भावना के साथ किया जाएगा, युवा जोश और वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में पार्टी से मिलने वाले कार्यक्रमों को करने के साथ ही सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पुरजोर ढंग से आवाज उठाई जाएगी। मातृ शक्ति को भी ध्यान में रखते हुए यह कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें कोषाध्यक्ष मनीष जैन गोटी, उपाध्यक्ष चंदन रजक, पवन वाधवानी, अजय डहरिया, सलीम भाटी, ज्ञानचंद सिन्हा, वीरू महाजन, महामंत्री देवेंद्र देवांगन, राजू शेख, श्रीमति गयाश्री सिन्हा, शंकर माखीजा, जय गिदवानी, हेमंत सेन, अकील अहमद, जगमोहन ध्रुव, सचिव निखिल राहुजा, डिकेश देवांगन, अनस गोरी, श्रीमति नीतू कोर्राम, श्रीमति सूर्या महावर, अनिल कुर्रे, कुणाल यादव, संतोष साहू, अयान हाशमी, यशवंत पटेल, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल कामड़े, जैनुद्दीन रिजवी, श्याम देवांगन, किशन निर्मलकर, लोकेश लहरे, अजय मानिकपुरी को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में कुल 31 सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया है। सभी को क्षमता के अनुरूप कार्य सौंपा जाएगा। वरिष्ठ जनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है जिसमे जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा हर्षद मेहता, वरिष्ठ नेता मोहन लालवानी शरद लोहाना आनंद पवार विजय देवांगन निशु चंद्राकर नीलम चंद्राकर कविता बाबर सलीम रोकडिय़ा आलोक जाधव विजय गोलछा ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!