एमपीएल ट्रॉफी में लीग मैच खत्म, अब सर्वाच्च स्थान पाने भिड़ेंगे टीमें

धमतरी। खेल पखवाड़ा में मिशन मैदान पर चल रहे रोमांचकारी क्रिकेट मैच में जहां कई टीम लीग मैच हार कर बाहर हो गई है वहीं अब सातवें दिवस से सर्वोच्च स्थान पानी हेतु प्रतिभागी टीमों के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा इससे पूर्व छठवां दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक देर रात तक अपनी नजरें मैच पर टिकाए रहे। कल 4 बड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों का अद्भुत जुनून देखने को मिला।
पहला मैच एआर फार्मर्स वर्सेस सृजन सोलर के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एआर फार्मर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में सृजन सोलर ने शानदार खेल प्रदर्शन की निर्धारित 10 ओवरो मे 135 रन 9 विकेट के नुकसान बनये यहाँ मैच काफ़ी रोमांक था इस रोमांक मैच मे 14 रनो से एआर फार्मर्स यहाँ मुकबला अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच राजीव गोस्वामी रहे जिन्होने 51 महत्वपूर्ण रनो अर्धशतकीय पारी खेली व 1 विकेट भी लिए ।
दूसरा मैच आरडी किंग्स वर्सेस प्रमुख स्वामी के मध्य खेला गया। आरडी किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 मे 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रमुख स्वामी ने 8.5 ओवरों 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। प्रमुख स्वामी की टीम ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट क्वार्टर फायनल मे प्रवेश किया।मैन ऑफ द मैच कुंदन पाण्डेय रहें। जिन्होंने 84 रनो की नाबाद अर्धशतकीय के पारी खेल अपने टीम को मैच जिताया।
तीसरा मैच अनय सोलर एडं श्री उर्मिला इंटरप्राईजेस वर्सेस इंडियन फायटर के मध्य खेला गया। अनय सोलर एडं श्री उर्मिला इंटरप्राईजेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 10 विकेट पर 86 रन जोड़े, 8 विकेट के नुकसान पर बनाई। जवाब में इंडियन फायटर की टीम ने 4 विकेट खोकर 8.4 ओवरो लक्ष्य को हासिल कर लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच राहुल यादव रहें। जिन्होंने शानदार गेंबाजी कर 4 विकेट झटके साथ ही साथ महत्वपूर्ण 14 रन भी बनाएं। आज इस प्रतियोगिता के सभी लीग मैच खत्म हो जाएंगे 10 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल राउंड शुरू हो जाएगा 11 अप्रैल को इस प्रतियोगिता का दो सेमीफाइनल खेला जाएगा और 12 अप्रैल को इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा।।
आयोजक पं.राजेश शर्मा ने युवा प्रतिभा रघुवीर बघेल सहित अन्य खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा स्वयं उपस्थित होकर सभी खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते रहे । श्री शर्मा ने उन्हें कहा कि खेल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि भाग लेना महत्वपूर्ण, निरंतर प्रयत्नशील रहने से सफलता जरूर आप सभी के कदम चूमेगी वही इस आयोजन ने शहर ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों में भी जाकर क्रिकेट के उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले रघुवीर बघेल ने शहर के खिलाडिय़ों के लिए जी मेहनत के साथ मैदान सजा कर दिया है उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है पिछले कई वर्षों से श्री बघेल द्वारा शहर के एकलव्य खेल परिसर सहित अनेक आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खेल के प्रति समर्पण व निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
