Uncategorized

पुलिस चौकी करेली बड़ी ने एनएसएस शिविर व बाल दिवस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, यातायात एवं नशामुक्ति पर दिया मार्गदर्शन

रंगोली प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं सुरक्षा जागरूकता के साथ मनाया गया बाल दिवस


धमतरी। एसपी.धमतरी के निर्देशन में पुलिस चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्राम बोडरा एवं ग्राम हरदी में सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस शिविर में साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं यातायात पर जागरूकता ग्राम बोडरा, थाना मगरलोड में आयोजित शिविर में पुलिस चौकी करेली बड़ी की टीम द्वारा छात्रों को सायबर अपराध के प्रकार व बचाव के उपाय बताया गया। यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यशवंत राव मेधावाले महाविद्यालय मगरलोड के प्राचार्य, व्याख्याता, स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ अधिक संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम हरदी में बाल दिवस पर सुरक्षा जागरूकता एवं रंगोली प्रतियोगिता बाल दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी करेली बड़ी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, ग्राम हरदी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!