Uncategorized

महापौर रामू रोहरा, निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने की जागरूकता और स्वच्छता अभियान से स्कूली बच्चो, अभिभावकों और यात्रियों को जोड़ने की पहल

महापौर रामू रोहरा निगम आयुक्त प्रिया गोयल स्वच्छता के प्रति और भी ज्यादा गंभीरता से जुट गए है.जिसके तहत जागरूकता और स्वच्छता अभियान को तेज किया जा रहा है जिसके तहत अब स्कूली बच्चो अभिभावकों और यात्रियों को भी इन अभियान से जोड़ा जा रहा है.ज्ञात हो कि कचरे से स्वतंत्रता अभियान के तहत नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर धमतरी के समस्त शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश उनके पालकों तक पहुँचाने की अभिनव पहल की जा रही है। इस हेतु विद्यालयीन विद्यार्थियों को दी जाने वाली डायरियों में स्वच्छता संबंधी संदेश, चित्र या थीम सम्मिलित किए जाएँ, जिससे बच्चे और अभिभावक स्वच्छता के महत्व को समझ सकें।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से स्वच्छता थीम पर आधारित पोस्टकार्ड उनके अभिभावकों को लिखवाए जाएँ, जिसमें वे स्वच्छता अपनाने का आग्रह करें।यह गतिविधि बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करेगी। इस पहल को सभी विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने कहा गया है.
निगम धमतरी द्वारा कचरे से स्वतंत्रता अभियान के तहत नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने हेतु विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का सहयोग आवश्यक है. नया बस स्टैण्ड, सुंदरगंज वार्ड धमतरी में संचालित सभी बसों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखा जाए एवं यात्रियों को सूचित किया जाए कि वे अपने द्वारा उत्पन्न कचरे को उसी डस्टबिन में डालें। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।साथ ही बसों में इस विषय पर प्रेरणादायक स्लोगन अथवा सूचना पट्ट भी लगवाना सुनिश्चित करे, ताकि यात्रियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त हो सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!