Uncategorized
मई,जून जुलाई तीन माह में नारकोटिक्स एवं आबकारी एक्ट के तहत कुल 57 प्रकरण दर्ज,68 आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत माह मई जून एवं जुलाई 2025 तीन माह में धमतरी पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई है।नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत कुल प्रकरण 6,गिरफ्तार आरोपी 1, कुल जप्त मादक पदार्थ गांजा 20 किलो 255 ग्राम कीमत 2,16,000 रूपये ,केप्सूल,टेबलेट 235 नग कीमत 5,073.30 रूपये, बिक्री रकम 1,400 रूपये,हेरोइन 0.9 ग्राम कीमत 10,000 रूपये , बिक्री रकम 7,200 रूपये।आबकारी एक्ट के अंतर्गतकुल प्रकरण 51,कुल गिरफ्तार आरोपी 57,कुल जप्त अवैध शराब 295.5 लीटर देशी,विदेशी मदिरा,कुल अनुमानित कीमत 1,25,675 रूपये जप्ती किया गया है.