सावन महोत्सव के समापन अवसर पर बोल बम सेवा समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनो ने बांधा समा

कुरुद। बोल बम सेवा समिति रजत जयंती वर्ष पर दो दिवसीय सावन महोत्सव आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर लगातार 25 वर्षो से समिति के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य करने वाले 165 सदस्यों और पदाधिकारियों, सहयोगियों, अतिथियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के संरक्षक एवं क्षेत्र के धर्म प्रेमी एल.पी.गोस्वामी रहे। अध्यक्षता कर रही ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, विशिष्ट अतिथिगण गितेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष कुरूद, वीरेन्द्र साहू जनपद अध्यक्ष मगरलोड, रजत चन्द्राकर वार्ड पार्षद कुरूद, पूर्णिमा साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरूद, लोकेश्वर सिन्हा मानस संघ पदाधिकारी, आशीष शर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, भोजराज चन्द्राकर भाजपा नगर संयोजक, हितेन्द्र केला अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन कुरूद, मालकराम साहू संरक्षक हनुमान सेवा समिति, महावीर गुप्ता धर्म प्रेमी एवं संरक्षक ट्रेवल एजेन्सी धमतरी जिला, चन्द्रशेखर चन्द्राकर धर्म प्रेमी-किसान नेता कुरूद, सुभाष अग्रवाल संरक्षक बोल बम सेवा समिति, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति के गरिमामयी आतिथ्य में संपन्न हुआ। भानु चन्द्राकर ने कहा 25 वर्षो के लम्बे सफर में हज़ारों साथी जो नेपथ्य में रहकर मेरे साथ और हमारे संस्था के हर कार्यों के सभी समाजिक धार्मिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दिये उसके लिए सबका आभार हूँ। अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, समस्त शिव भक्तों को सावन महोत्सव का बधाई दिये, कुरूद के जीवंत संस्था भगवान भोलेनाथ के प्रतीक बोल बम सेवा समिति के देव तुल्य पदाधिकारियों और हज़ारों सदस्यों का वंदन किये कुरूद में भक्तिमय माहौल बनाने के लिए बोल बम सेवा समिति विशिष्ट और अमूल्य योगदान है, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा बोल बम सेवा समिति के जुझारू अध्यक्ष भानु चन्द्राकर 25 वर्षो से अपने संस्था के साथियों के साथ हर विशिष्ट भूमिका के साथ असंभव कार्य होने वाले कार्यों को विपरित से विपरीत परिस्थितियों में करते आ रहे है। आयोजन के समापन में रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख का, सुप्रसिद्ध गायिका रिंकी देवांगन का, क्षेत्र के लोकप्रिय गायक लिलेन्द्र साहू का, रंग झरोखा से जुड़े कुरूद क्षेत्र के दो और कलाकारों का संस्था की ओर से सम्मान किया गया, उसी प्रकार कुरूद बोल बम सेवा समिति के 4 युवा साथियों ने 85 कांवर यात्रा दौड़ कर (डाक बम ) के रूप मे नगरी सिहावा महानदी से जलेश्वर महादेव मन्दिर कुरूद तक जल चढ़ाने के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही समिति द्वारा लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करने वाले सभी 5 सदस्यों और दोनों एम्बुलेंस ड्राइवरों का, भोजन -भंडारा में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले सभी सेवक सदस्यों का भी संस्था द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के पदाधिकारी प्रभात बैस एवं आभार व्यक्त संस्था के पदाधिकारी कमल शर्मा ने किया।


