Uncategorized

जिला पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा


धमतरी। भाजपा ने जिला पंचायत के तेरह सदस्यों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दी है। जिला पंचायत के तहत कुरुद क्षेत्र क्रमांक एक के लिए अनारक्षित महिला में पूजा सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र क्रमांक दो अनुसूचित जाति महिला के लिए कुलेश्वरी गायकवाड़, क्षेत्र क्रमांक तीन अनारक्षित मुक्त वर्ग में गौकरण साहू एवं क्षेत्र क्रमांक चार अनारक्षित मुक्त त्रिलोकचंद जैन को प्रत्याशी घोषित की है। इसी प्रकार धमतरी के तहत क्षेत्र क्रमांक पांच अनारक्षित महिला में धनेश्वरी साहू, क्षेत्र क्रमांक छह अनारक्षित महिला वर्ग में जागेश्वरी साहू एवं क्षेत्र क्रमांक सात अनारक्षित महिला के लिए मोनिका देवांगन को चुनावी मैदान में उतारा है। मगरलोड के तहत सिहावा क्षेत्र क्रमांक आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में मीना साहू क्षेत्र क्रमांक नौ अनुसूचित जाति मुक्त में टीकाराम कंवर को प्रत्याशी बनाया है. धमतरी क्षेत्र क्रमांक दस अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में अनिता ध्रुव को प्रत्याशी घोषित की गई है। नगरी ब्लाक के तहत सिहावा क्षेत्र क्रमांक ग्यारह अनुसूचित जनजाति मुक्त में अजय ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक बारह के लिए अनारक्षित मुक्त में अरुण कुमार सार्वा एवं क्षेत्र क्रमांक तेरह अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए गरिमा नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है। इस प्रकार देखा जाय तो धमतरी क्षेत्र के तहत क्रमांक पांच, छह, सात, एवं दस में महिलाओं प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!