Uncategorized

सांई मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के तहत हुई विशेष पूजा, अभिषेक व प्रसादी वितरण


धमतरी। ओम साई सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में स्थित साई बाबा का स्थापना दिवस 30 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। जहां वे साई नाथ के दरबार में मत्था टेक दर्शन एवं पूजन कर सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए मंगल कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित रामकुमार पांडे एवं रोशन लाल पांडे ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे भाव एवं मन से साई के दरबार में अर्जी लगाते है। उनकी मनोकामना पूरी होती है। इसलिए मंदिर के प्रति आस्था लोगो में कूट कूट के भरी हुई है। साई के स्थापना दिवस समारोह के तहत सुबह विशेष पूजा, अभिषेक उपरांत हवन हुआ। दोपहर में भंडारा का आयोजन हुआ। शाम को महाआरती के बाद रात्रि आठ बजे से रामधुनी संकीर्तन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आसुदामल जसुजा, लक्ष्मीनारायण साहू, श्री गांधी,राजेन्द्र माहेश्वरी, भूषण सिन्हा, सहित अन्य भक्त एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!