Uncategorized

शिव को समझने के लिए स्वयं के भीतर की यात्रा करनी होगी – दीपक ठाकुर

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में महाकाल महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा


धमतरी। रुद्री रोड पर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में महाकाल महादेव शिव की प्राण प्रतिष्ठा कॉलोनी वासियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज से अन्नाजलाधिवास, फ्लाधवास, शैय्या धीवास का कार्यक्रम करके हवन, पूजन एवं आरती करने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच के युवा आयाम प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत दीपक सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख मोहन साहू एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सिमर प्रीत कौर सहल, तेजली ठाकुर उपस्थित थे। दीपक ठाकुर ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच सभी युवाओं को जोडऩे वाली संस्था जिसका कार्य सनातन धर्म को जनजागरण कर प्रत्येक घर को सनातन से और प्रभावों से परिचित करवाना है। हम आज शिव को समझने का प्रयास करेंगे तो नासा के रिसर्च को भी समझ पाएंगे। हम सभी के भीतर शिवत्व है वहीं प्राणवक्षर भी है, ओमकार भी है। शिव को समझने के लिए स्वयं के भीतर की यात्रा करनी होगी। आत्मबोध ही आत्मलिंग सिद्धि से प्राप्त होता है और स्वयं को जानने के बाद समुचि सृष्टि में कुछ भी जानना शेष नहीं रहता। कार्यक्रम में कौवला कौशल, भावना साहू, सत्यभामा साहू, लक्ष्मी सौंदर्य, हुलेश्वरी साहू, मीरा साहू, सीमा सोनी, अंकिता ओझा, अपर्णा सोनी, गुलेश्वरी देवांगन, स्वाति गौर, तेजल साहू, नेहा साहू, पूजा साहू, अंजू कौशल, कल्पना गुप्ता, गीताजंली साहू, अहिल्या वर्मा, रिनी गुप्ता, सुधीर कौशल, मनोहर लाल साहू, शोभित राम साहू, आनंद प्रसाद साहू, अनिल कुमार साहू, कैलाश ओझा, राजेश खि़लोशिया, भूपेंद्र गौर, खिलेश कौशल, लाभांशु साहू, दीपांशु साहू, गणेश साहू, रोहित देवांगन, राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, गिरीश वर्मा, नैतिक ओझा, शाश्वत साहू, रियो गुप्ता, चेतन कुमार साहू, अविनाश दत्ता, आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!