Uncategorized

श्री सतनाम सम्मेलन एवं मंगल चौका कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू


धमतरी। क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू सतनाम सम्मेलन और मंगल चौका कार्यक्रम मे ग्राम पीपरछेड़ी ( गागरा ) पहुचे। उन्होंने सतनाम समाज जनों से मुलाकात कर उनके आयोजन के लिये सराहना कर परम पूज्य गुरुघासी दास बाबा जी का पूजन अर्चन कर उनके द्वारा समाज सुधार मे किये आये अनुकरणीय कार्य को स्मरण किया। विधायक ओंकार साहू नें कहा बाबा गुरू घासीदास जी सतनामी समाज को संगठित कर राज्य के प्रगति के लिये अनोखा कार्य किया है जिससे लाखों लोग उनके बताए रास्ते पर चल कर आज मनखे मनखे एक समान का नारा लगा रहें है। उन्होंने कहा जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं आज कुछ वर्षों पहले कि तुलना मे छुवा- छूत, जात – पात का भेदभाव समाप्त होंनें के कगार मे आ गया है। यही कारण है छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा में सभी समाज बराबर हाथ बटा रहा है। यह हमारे परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जैसे महान समाज सुधारको के योगदान से हुआ है। इस कार्यक्रम में मीता कौसिक सरपंच , हेमलाल बंजारे उपसरपंच, दुर्गेश्वरी निर्मलकर पूर्व सरपंच दिनेश साहू पूर्व सरपंच, मोहन कोसले, अलख बंजारे , किरण कुमार जोशी, नवीन कुमार कोसले , मुन्नाराम बंदे, चिंताराम जोशी, आदि उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!