Uncategorized

रेल्वे प्रभावितो के बीच पहुंचे महापौर रामू रोहरा, दिया हर संभव मद्द का आश्वासन


धमतरी। रेल्वे द्वारा स्टेशनपारा व आसपास के अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने अंतिम नोटिस दिया गया। कब्जा हटाने प्रशासन द्वारा मार्किंग की गई है। जिसके पश्चात कब्जाधारियों के बीच महापौर रामू रोहरा आज पहुंचे। प्रभावितो से चर्चा करते हुए श्री रोहरा ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री रोहरा ने बताया कि रेल्वे पीडि़त जिनका मकान टूटा है या तोड़ा जाएगा उनसे मुलाकात कर उन्हें मकान मिल जाये इस दिशा में प्रयास होगा। साथ ही ऐसे कितने परिवार है जो रेल्वे कार्रवाई से प्रभावित है उनका आंकलन भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गये भवन जहां रेल्वे प्रभावित को शिफ्ट किया जाना है यदि वहां किसी प्रकार का बेजा कब्जा होगा तो उन्हें हटाकर प्रभावितो को मकान अलार्ट कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!