Uncategorized

मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों पर की गई कार्यवाही

52 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4160 रूपये एवं बिकी रकम 2100 रूपये कुल जुमला 6260 रुपये किया गया जप्त

थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बोरसी में शराब दुकान के पास में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया और दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कि गई है। आरोपियों में अनिल सोनवानी पिता राजगोपाल सोनवानी 21 वर्ष डांडेसरा,दीपक कंवर पिता ठाकुर राम कंवर 19 वर्ष डांडेसरा के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 52 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4160 रुपये एवं बिकी रकम 2100रूपये कुल जुमला 6260रुपये को जप्त कर आरोपीगण को धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत,प्र०आर० विरेन्द्र चन्द्राकार, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, गिरधारी निषाद, विमल पटेल, गोविंदा घृतलहरे,सायबर सेल का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!