Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन पर वन्देमातरम परिवार समिति एवं शिक्षा विभाग ने किया 62 पौधो का रोपन, 21 सेवाभावी सदस्यों ने किया रक्तदान

आज वन्देमातरम संस्था के संरक्षक कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के 62 वें जन्मदिन पर पिछले 20 वर्षों से निरंतर विविध कार्यक्रम कराने की परंपरा समाजिक कार्यों के प्रति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया.जिसमे मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर के उपस्थिति मे बीईओ आफिस मे 62 पौधे रोपे गए पश्चात विश्राम गृह मे 21 रक्तदाताओं ने अपने बहुमूल्य रक्तदान करके ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए रचनात्मक कार्य किये है. इस गरिमामयी कार्यक्रम के लिए वन्देमातरम परिवार, ब्लाक शिक्षा विभाग एवं समस्त शुभचिंतकों का अजय चन्द्राकर ने आभार व्यक्त किया.

इस पुण्य रचनात्मक आयोजन में समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने के लिए वन्देमातरम परिवार की ओर से भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष वन्देमातरम परिवार समिति ने स्नेह और आशीष देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.धमतरी, नगरी एवं कुरूद नगर, क्षेत्र से आये गणमान्य नेतागण, नागरिकगण एवं वन्देमातरम परिवार समिति के सदस्यगण के कर्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक अजय चन्द्राकर को जन्मदिन की बधाई दिये. इस अवसर पर रक्तदान करने वालो में नरेश कश्यप ,हिमांशू साहू, राजू बघेल तिलक साहू देव नारायण ध्रुव ओमप्रकाश मिथलेश कुमार सिन्हा टाकेश्वर साहू जालम सिंह पटेल लोकेश मरकाम सुरेश नेताम गौरी शंकर मो.फ़ैज़ हुकुमचंद साहू यशनंद साहू
श्रीमती चमेली साहू लक्ष्मी साहू
रूपन साहू शामिल रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!