Uncategorized

कॉम्पटेक महाविद्यालय में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट टिप्स एंड रिक्वायर्ड स्किल पर कार्यशाला आयोजित


धमरी। कॉम्पटेक महाविद्यालय धमतरी में बीएससी, बीसीए एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों, विशेष रूप से अंतिम वर्ष के प्रॉजेक्ट से संबंधित विद्यार्थियों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट के लिए प्लानिंग से डिप्लॉयमेंट तक की सभी स्टेजेस को किस प्रकार से करना आवश्यक है, कस्टमर से डॉक्यूमेंट्स साइनअप कैसे और क्यों जरूरी है, कॉरपोरेट लेवल में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट हेतु किन स्किल्स की आवश्यकता है। अतिरिक्त स्किल, इंटर्नशिप कोर्स के साथ जॉब पाने के लिए बहुत जरूरी है। कौन सी लैंग्वेजेस , डी एस ए किस प्रकार ऐप्स, एप्लिकेशन के लिए उपयोगी है उसे विस्तार से बताया गया। कैसे जॉब के लिए आपको प्रोसेस करनी चाहिए उससे भी अवगत कराया गया। इस कार्यशाला के लिए रायपुर से आए श्री सुख सागर ,जो कॉरपोरेट सेक्टर्स में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट का काम टीम लीडर के रूप में कर रहे हैं,उन्होंने 3घण्टे की गहन जानकारी दी। सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट के फ्रंट एंड एवं बैक एंड की प्रोग्रामिंग टिप्स,लॉजिक बिल्डिंग,डेटाबेस कनेक्शन,एपीआई डेवलप करने संबंधी जानकारी प्रैक्टिकल आधार पर विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आई टी में सफल कैरियर के लिए प्रेरणा के साथ टिप्स भी दिया। कार्यक्रम में डॉ आशीष नामदेव ने उद्बोधन में बताया कि पढ़ाई करना सबसे सरल एवं रुचिकर है,असली कठिन चुनौतियां जीवन में इसके बाद मिलेगी उसमें आपको सफलता प्राप्त करने के लिए आज ही अपने आप को तैयार करना होगा। डॉ रीना नामदेव ने कार्यक्रम का आरंभ सुख सागर जी के परिचय, उपलब्धियों से कराया। बीसीए तीसरे सेमेस्टर की छात्रा साक्षी चौरे ने पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया। कार्यक्रम को आयोजित करने में विशेष योगदान कंप्यूटर विभाग के केदार सिंग का रहा। इस कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकों सीमा सोनी, शशि, भुजेश मंडावी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ आशीष नामदेव ने सुख सागर को कॉलेज का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया एवं धन्यवाद दिया एवं इसी प्रकार और भी टेक्निकल सेशन आयोजित करने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!