Uncategorized

इनरव्हील क्लब धमतरी का सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक सम्पन्न

वृद्धाश्रम व एक्जेक्ट फाउंडेशन में किया गया सेवा कार्य


धमतरी। इनरव्हील क्लब धमतरी द्वारा वृद्धाश्रम एवं एक्जेक्ट फाउंडेशन में सेवा प्रकल्प का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष खालसा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके बाद ममता लुंकड़ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं सकारात्मक सोच पर प्रेरक सत्र आयोजित किया गया। उपस्थित बुजुर्गों को फल पैकेट वितरित किए गए तथा पूनम मित्तल द्वारा डिजिटल शिक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आनंदपूर्ण बना। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मोनिका मरावी उपस्थित रही। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया और कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद एक्जेक्ट फाउंडेशन में दोपहर 12 बजे सेवा गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं। यहाँ ग्रॉसरी डोनेशन, डेंटल चेकअप डॉ. अदिति राठी द्वारा, फैन डोनेशन, सितम्बर माह के जन्मदिन उत्सव, तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सितम्बर माह के जन्मदिन वाले दाताओं सरोज जैसवाल, नीलम महावर, रमा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, पूनम मित्तल, सुनैना अग्रवाल, रूपल जैन का विशेष स्वागत कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में कृष्णा अग्रवाल, माया खंडेलवाल, रमा अग्रवाल, पायल गोयल, क्लब अध्यक्ष सुधा अग्रवाल एवं सचिव नेहा लाठ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!