Uncategorized

16 जुआरियों से 10,180 रुपए नगद व पत्तीताश जप्त , कुरूद, मगरलोड पुलिस द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में 7 जुआरियो एवं थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड में 4 जुआरियों एवं ग्राम बेलरदोना में 5 जुआरियों को जुआ ताश खेल रहे कुल 16 जुआरियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी रंग मंच के सामने ताश जुआ खेलते
6 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,090 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया पकड़े गए आरोपियों में धनीराम साहू 60 वर्ष,महेन्द्रकुमार साहू पिता इतवारी 40 वर्ष मोरीकला,तुषार साहू पिता दिलीप 23 वर्ष, पंचराम सतनामी पिता दानीराम 32 वर्ष,हटेश्वर पिता बनिहार चतुर्वेदी 25 वर्ष, मुनेश बंजारे पिता राजाराम 24 वर्ष,परमेश्वर चतुर्वेदी पिता बनीहार चतुर्वेदी 38 वर्ष सभी निवासी नारी थाना कुरूद शामिल है.थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड ठाकुर घाट के पास ताश जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पकड़ा गया. कब्जे से नगदी रकम 2,590 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.पकड़े गए आरोपियों में घुम्मन लाला साहू पिता स्व.दुजराम 28 वर्ष,लोकेश पटेल पिता स्व. किशुन 24 वर्ष,भेमचंद पिता बुध्ददेव निषाद 21 वर्ष, नूतन साहू पिता दुजराम साहू 35 वर्ष मगरलोड शामिल है.थाना मगरलोड द्वारा ग्राम बेलरदोना तालाब के किनारे जुआ खेल रहे 5 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3500 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया.पकड़े गए आरोपियों में अनुप कंवर पिता लीलाराम 32 वर्ष,रोहित सिन्हा पिता दुर्गा 23 वर्ष,मोहन साहू पिता ईशाराम 32 वर्ष,रोहित साहू पिता मनीराम 20 वर्ष वेलरदीना,ईश साहू पिता खेमलाल 23 थाना मगरलोड शामिल है.आरोपियो के खिलाफ धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में कुरूद थाना से सउनि.कमिल चंद सोरी एवं कुरूद थाना स्टॉफ एवं थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, प्रआर.दीनू मारकंडे,आर. गोविंदा घृतलहरे, कुनाल सांहू, नवीन टंडन, कीर्तन सोनकर, राजेन्द्र कतलम सैनिक खोमेन्द्र गायकवाड की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!