Uncategorized
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष स्वच्छता अभियान
शिव मंदिर एवं थाना परिसर में की गई साफ -सफाई, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

भखारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भखारा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर एवं थाना परिसर में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

