Uncategorized

नपं अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के मार्गदर्शन में कुरुद के वार्डों मे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कल किया जायेगा डस्टबिन वितरण

कुरूद नगर पंचायत के सभी वार्डों मे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर के समस्त घरों में एवं नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के मार्गदर्शन-मुख्य आतिथ्य एवं नगर पंचायत कुरूद के समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा डस्टबीन वितरित नवरात्रि के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा.ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि नगर को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के दिशा मे नगर पंचायत कुरूद के परिषद निरंतर प्रयासरत है, इसी दिशा में नगर के समस्त सर्वाजनिक शौचालयों को भी मरम्मत किया जा रहा है, बहुत जल्द ही नगर के समस्त शौचालय सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण होने जा रहा है, आम नागरिकों से आग्रह है कि नगर को सुंदर बनाने के दिशा में आप सबका सहयोग भी अपेक्षित है, कचरा को डस्टबीन में ही रखें और हमारे सफ़ाई कर्मी को दें, साथ ही नगर के समस्त शौचालयों को भी साफ़ सुथरा बनाने में सहयोग करेंगे और समस्त शासकीय भवनों को भी अपना घर समझकर उसे सुरक्षित कर साफ़ सुथरा रखें.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!