Uncategorized

माँ गंगाबाई को मिला राहत का आशियाना: महापौर ने आवास समस्या का किया समाधान

हमारी जिम्मेदारी है कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे-रामू रोहरा

धमतरी। नगर के विंध्यवासिनी वार्ड निवासी गंगाबाई पिछले कई वर्षों से आवास की समस्या से जूझ रही थीं। कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। जब यह मामला महापौर रामू रोहरा के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दस्तावेजों की जाँच करवाई और पात्रता सुनिश्चित होने पर तत्काल योजना के तहत लाभ दिलाया।महापौर रामू रोहरा ने मौके पर कहा कि हर नागरिक को सिर पर छत मिलना उसका अधिकार है और हमारी जिम्मेदारी है कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे। गंगाबाई की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए जब उन्हें बताया गया कि जल्द ही उन्हें आवास योजना के अंतर्गत घर मिल जाएगा। इस कार्य के लिए उन्होंने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!