Uncategorized

भगवान राम व शंकर एक दूसरे के पर्याय है – कविता योगेश बाबर

ग्राम तरसीवा व डोमा में आयोजित मानस सम्मेलन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हुई शामिल


धमतरी। श्रीरामचरितमानस परिवार तरसीवा एवं युवा मित्र मंडल समिति डोमा के तत्वाधान में तीन दिवसीय मानस महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर उपस्थित हुई दोनों ही ग्रामों में कार्यक्रम का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। श्रीमति बाबर ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना एवं भक्ति का पर्व है इस अवसर पर हम सब हिंदू एव सनातनियों द्वारा भगवान शिव का जल एवं दुग्ध से अभिषेक कर उनकी पूजा करते हैं व व्रत रखते है इस अवसर पर मानस कार्यक्रम का आयोजन होना अत्यंत ही हर्ष की बात है क्योंकि भगवान शिव एवं भगवान राम एक दूसरे के पर्याय हैं क्योंकि भगवान राम कहते हैं कि यदि मुझे पाना है तो शिव की भक्ति कीजिए तथा भगवान शंकर कहते हैं कि यदि मुझे पाना है तो भगवान राम की भक्ति कीजिए दोनों ही भगवान एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं हम लोग यदि दोनों की भक्ति करते हैं तो हम दोनों का आशीर्वाद अपने जीवन में प्राप्त कर अपने जीवन को सुखमय एवं आनंद मय बना सकते हैं कार्यक्रम के अवसर पर नव निर्वाचित जनपद सदस्य भारती चंद्रहास साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजू चंद्राकर पूर्व सरपंच तरसीवा दीपेश्वरी साहू परमेश्वर पुरी गोस्वामी गौतम सिन्हा एवं डोमा से कुंज लाल यादव संत राम साहू लीला राम साहू महेंद्र दास मानिकपुरी पुखराज बनपेला नव निर्वाचित सरपंच डोमा गुंजन साहू मुकेश साहू पुनारद साहू बृजभान साहू इन्द्रजीत साहू एवं बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रोतागण वह ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!