रामनवमी पर निकली विशाल व भव्य शोभायात्रा, देर रात तक थिरकते रहे भक्ति में लीन हजारो भक्त
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, राम व भगवामय हुआ माहौल
भगवान शिव के विशाल प्रतिमा के समक्ष वानर भजन, दानवों के साथ विशाल गरुड़, खाटू श्याम सहित अन्य चलित झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

धमतरी। श्रीराम नवमी महोत्सव को राम भक्तों ने बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया। इस दौरान विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो भक्त शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की।
श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, भैय्या लक्ष्मण एवं संकट मोचन हनुमान की पूजा की गई। पश्चात उन्हें रथ में विराजित कर अभिषेक, श्रृंगार, त्रिपुण तिलक संस्कार के बाद महाआरती कर विश्वकल्याण के लिए मंगल कामना की। फिर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के तहत भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण भैय्या एवं संकट मोचन हनुमान को विशेष रथ में विराजित किया गया था। इसकी सज्जा पूरे शहर में आकर्षण रही। श्री राम के रथ को खींचने भक्तों में होड़ मची रही। बनियापारा से निकली शोभायात्रा रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक, मठमंदिर, कचहरी चौक, सदर बाजार रामबाग होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर में संपन्न हुई। इस बार समिति द्वारा बाहर से कई चलित नयनाभिराम झांकियां मंगाई गई थी। इसमें वानरों के बीच संकट मोचन हनुमान को उड़ते हुए चित्रण किया गया था। साथ ही भगवान शिव के विशाल प्रतिमा के समक्ष वानर भजन करते चल रहे थे। इसके अलावा दानवों के साथ विशाल गरुड़, खाटू श्याम सहित अन्य चलित झांकियां भी आकर्षण रही। शोभायात्रा में डीजे एवं धूमाल की धुन पर हजारो युवा घंटो थिरकते रहे। शहर के कई वार्डो से शोभायात्रा में बाजेगाजे के साथ रामभक्त शामिल हुए। रात्रि लगभग 1.30 बजे शोभायात्रा मां विध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी कर भव्यता को और बढ़ाया गया। शोभायात्रा की भव्यता को निहारने बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चें देर रात तक बैठे रहे। शोभायात्रा में विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, राजेश शर्मा, चेतन हिन्दूजा, डिपेन्द्र साहू, कुलेश सोनी, पिन्टू यादव, के अलावा आयोजन समिति के तीरथराज फूटान, अशोक पवार, दिलीप बडज़ात्या, बबलू थवाइत, गणेश कोसरिया, शिकर कोचर, अमित अग्रवाल, चेज्ञा फूटान, अमन थवाइत, अजय गौतम, कोमल फूटान, महेन्द्र चोपड़ा, प्रकाश सोलंके, पीयूष राठौड़, भारत भानुशाली, दीपेश मोटवानी, विक्की मंगलानी, राजकुमार फूटान, संदीप नेताम, शुभांक मिश्रा, बसंत निषाद, महेश रोहरा, भूपेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मीनारायण साहू, विनोद रणसिंह, डा. हीरा महावर, राजा देवांगन, सुनील निषाद, लक्खू भाई भानूशाली, दिलीप राज सोनी, भागवत देवांगन, संतोष तेजवानी, राकेश चंदवानी, गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, महेन्द्र खण्डेलवाल, गौतम वाधवानी, राजेश पाण्डेय, विक्रांत पवार, नरेश जसूजा, अरुण जोशी, कविता योगेश बाबर, आशुतोष खरे, राहुल बख्तानी, सहित हजारों भक्त शामिल थे।
रास्ते भर हुआ स्वागत
श्रीराम नवमी शोभायात्रा के रुट के दौरान रास्ते भर विभिन्न समाज, संगठनों द्वारा भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर, प्रसादी, शरबत, पानी आदि वितरण कर आस्था प्रगट की गई। बता दे कि देवश्री टाकिज के पास आरएसएस ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रत्नाबांधा चौक में धीवर समाज ने स्वागत किया। पीडी नाला के पास हिन्दू संगठन, भाजपा व राजपुत क्षत्रीय समाज एवं तहसील साहू समाज ने स्वागत किया। पुराना बस स्टैंड में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्वागत कर शीतल शर्बत वितरण किया। घड़ी चौक में सर्व हिन्दू समाज एवं युवाओं की टीम ने स्वागत किया। शास्त्री चौक में पटवा समाज व गोलबाजार के पास पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं फूटकर सब्जी विक्रेता संघ ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मठ मंदिर चौक में रामधुनी भजन समिति के अलावा जगह-जगह सामाजिक संगठनो ने शोभायात्रा का स्वागत कर आस्था प्रकट की गई।
पुलिस की रही तगड़ी व्यवस्था
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी, एसपी सूरज सिंह परिहार ने एक दिन पूर्व फ्लैग मार्च निकालकर जवानों को बेहतर पुलिसिंग हेतु मार्गदर्शन किया था। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। सादे कपड़ो में भी पुलिस बल गश्त करती रही। सीसीटीवी कैमरे की मद्द ली गई। असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी गई। नतीजन शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा सम्पन्न हुई।
