Uncategorized

पेट्रोल, डीजल में उत्पाद शुल्क घटाकर मोदी सरकार ने देशवासियों को दी है मंहगाई से राहत

पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए, डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर किया गया शून्य


धमतरी। ईरान-अमेरिका, इजराइल के मध्य जारी युद्ध का असर भारत के तेल व गैस सप्लाई पर पड़ा है, इससे पेट्रोल डीजल की दाम में बढ़ोत्तरी की आंशका बनी हुई थी, लेकिन केन्द्र सरकार ने विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती कर आम जनता को रामनवमी पर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोत्तरी से राहत दी है। उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, समाजसेवी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कही।
उक्त नेताओं ने पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, समाजसेवी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगा। वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता क हितों को सर्वोपरिं रखते हुए यह निर्णय लिया है। यह फैसला आम जनता को सीधी राहत देने वाला है। इस फैसले से देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा और महंगाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैश्विक आर्थिक एवं ऊर्जा संकट के इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए आम नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!