Uncategorized

नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कुरूद व भखारा पुलिस द्वारा निकाला गया पैदल फ्लेग मार्च

गुंडा बदमाश एवं असमाजिक तत्वों की खैर नहीं,धमतरी पुलिस द्वारा लगातार रखी जा रही है नजर

आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद के नेतृत्व में कुरुद पुलिस की टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया।पैदल फ्लेग मार्च कुरूद के मुख्य चौक चौराहों से होते हुये वापस कुरूद थाना पहुंचा।थाना भखारा द्वारा भी फ्लेग मार्च निकाला गया था जिसमें पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।आगामी नगरीय चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता के पालन करने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय पैदा हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत होगा।पैदल फ्लेग मार्च में एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा,थाना प्रभारी कुरुद निरी.अरुण साहू,निरी.चन्द्रकांत साहू,थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर सहित पुलिस बलों की संयुक्त टीम बनाकर फ्लैग मार्च किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!