Uncategorized

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं बाबा साहेब – कविंद्र जैन

समरसता संगोष्ठी में शामिल होंगे सामाजिक बंधु - विजय साहू

शिक्षा के क्षेत्र में अजा वर्ग तेजी से प्रगति कर रहा – तल्लीन पुरी गोस्वामी

धमतरी। सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के सभी प्रमुख नेता अलग अलग गांवों तथा बस्तियों में जाकर अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभावशाली परिवारों से संपर्क कर उन्हें अपनी पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यक्रमों से अवगत करा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन पखवाड़े के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने शनिवार को अधारी नवागांव वार्ड के कुछ प्रतिष्ठित अजा परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन परिवारों को बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस ने अंबेडकर, गांधी सहित देश के महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग सत्ता में बने रहने के लिए अभी तक किया। जबकि अंबेडकर जी को भारत रत्न भाजपा की अटल जी की सरकार में मिला। उनकी जन्मस्थली और कर्म भूमि को अलग अलग पंच तीर्थ के रूप में केंद्र की मोदी सरकार ने सम्मान दिया। अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए 25000 करोड़ रुपए के फंड मोदी सरकार ने दिया। अंबेडकर जी की विचारधारा का अनुशरण वास्तव में भाजपा ने ही किया। अंबेडकर जी के जिन मुद्दों को लेकर नेहरू से मतभेद थे उन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा ने भी लंबी लड़ाई लड़ी। भाजपा यह मानती है कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। समरसता कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय साहू ने बताया कि अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आगामी 22 अप्रैल को आयोजित समरसता संगोष्ठी में जिले भर से विभिन्न समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सामाजिक समरसता पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं का उद्बोधन होगा। उन्होंने इस संगोष्ठी में शामिल होने सभी को आमंत्रित किया। पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रशासनिक क्षेत्रों में उच्च पदों पर अजा वर्ग के लोग अब आने लगे हैं ये बाबा साहेब की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। सामाजिक समरसता संपर्क कार्यक्रम में सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी आर पी संभाकर, समाज सेवी कोमल संभाकर, कृषि विभाग में कार्यरत श्रीमती शांति संभाकर इत्यादि के निवास पर जाकर उनसे भाजपा की नीति तथा सरकार के कामकाज और जनहित की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!