Uncategorized

प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से फिर शुल्क लेनें जा रही भाजपा सरकार, आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेने से रह जायेंगे वंचित – धर्मेंद्र पटेल


धमतरी। एनएसयूआई के धमतरी ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल नें कहा कि अब साय सरकार युवा व छात्र विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित कर छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क लेनें जा रही हैं। साय सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के परीक्षा शुल्क में माफी के फैसले को पलट दिया है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के साथ धोखा हों रहा हैं। फैसले में ये कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थी , जो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होंगे, उन्हें अब परीक्षा शुल्क देनी होगी।और जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगा उन्ही का शुल्क वापस किया जायेगा। ऐसे में एनएसयूआई उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल का मानना हैं कि इससे गरीब छात्र जो बड़ी मुश्किल से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिये वाहन का खर्चा उठा पाते हैं। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जायेंगे। उन्होंने साय सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा साय सरकार छत्तीसगढ़ की युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है इसलिए इस प्रकार के छल करने में लगे हैं। ताकि युवाओं का सरकारी नौकरी से चाहत ख़त्म हों जाये ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!